{"_id":"58dfce114f1c1b0f4063e524","slug":"due-to-the-home-clash-the-young-man-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के कारण युवक ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश के कारण युवक ने किया सुसाइड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
suside
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने गृह क्लेश के कारण पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अमित (30) पुत्र विजय कुमार कल्लूपुरा स्थित चौधरी मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। वह एक बैंड पार्टी में काम करता था।
विज्ञापन
अमित ने शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। करीब साढ़े 10 बजे परिजनों ने अमित को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गए। वे उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घर में कहासुनी के बाद अमित की पत्नी करीब दो महीने पहने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अमित कई बार उसे लेने गया भी, लेकिन वह मायके से नहीं लौटी। इसी को लेकर अमित डिप्रेशन में था और इसी कारण उसने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
वहीं सीओ फर्स्ट राजेश कुमार का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।