{"_id":"58cacb7d4f1c1b6e21329fe3","slug":"driver-s-job-will-be-if-the-vehicle-s-gps-gets-spoiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का जीपीएस खराब हुआ तो ड्राइवर की जाएगी नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का जीपीएस खराब हुआ तो ड्राइवर की जाएगी नौकरी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
GPS
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा लिफ्टिंग में लगे नगर निगम के किसी भी वाहन का जीपीएस सिस्टम खराब हुआ तो उस वाहन के ड्राइवर को नौकरी से बाहर किया जाएगा। नगर निगम अब इसी शर्त पर बर्खास्त हुए वाहन चालकों को वापस ड्यूटी पर लेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर वापसी की मांग को लेकर मेयर से मिलने पहुंचे वाहन चालकों को आश्वासन तो मिला, लेकिन महापौर ने तीन शर्त भी लगा दी।महापौर का कहना है कि डीजल चोरी नहीं होने दी जाएगी। नौकरी से बाहर किए गए ठेका ड्राइवरों में से उन्हीं को वापस ड्यूटी पर लिया जाएगा जो लिखकर देंगे कि वह डीजल चोरी में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
यही नहीं उन्हें यह भी लिखकर देना होगा कि वाहनों में लगे जीपीएस को न तो बंद किया जाएगा और न ही उसे साजिशन खराब किया जाएगा। जीपीएस खराब हुआ तो उस वाहन के ड्राइवर पर कार्रवाई होगी। बता दें कि करीब छह महीने पूर्व निगम के वाहन चालकों ने मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ धरना देकर जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
वह निगम के वाहनों को ठेके पर देने का विरोध कर रहे थे। मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर पार्षदों और कर्मचारियों ने ड्राइवरों को लाठियां लेकर बाहर खदेड़ दिया था। नगर आयुक्त ने करीब 60-70 ठेका ड्राइवरों नौकरी से निकाल दिया था।
यह ड्राइवर कई महीने से मेयर और नगर आयुक्त से ड्यूटी पर वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं। महापौर ने उन्हें एक सप्ताह में सशर्त बहाली का आश्वासन दिया है।