{"_id":"57b612a14f1c1bd66b6ed200","slug":"dna-tests-of-bones-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डियों का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड्डियों का होगा डीएनए टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।
बुलंदशहर के गुलावठी में मिला कंकाल जावेद का था या नहीं, यह जानने के लिए उसकी हड्डियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इस संबंध में एडीजे फर्स्ट ने सीएमओ को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
21 मई 2013 को थ्री व्हीलर चालक जावेद (22) निवासी मसूरी का अपहरण कर थ्री व्हीलर लूट लिया गया था।
मसूरी पुलिस ने 21 जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि जावेद की हत्या की जा चुकी है। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर 30 जून 2013 बुलंदशहर में गुलावठी के खुशहालपुर स्थित ईंख केएक खेत से कंकाल बरामद किया गया था, जिसे जावेद का बताया गया था।
विज्ञापन
वहां मिले पैंट, शर्ट और सैंडल से परिजनों ने उसकी पहचान की थी। इस मामले में आरोपी नवाब उर्फ नूर हसन निवासी खिचरा ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। हाईकोर्ट ने उसकी एप्लीकेशन रिजेक्ट करते हुए आदेश दिया कि बरामद किए गए कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाए। कोर्ट के आदेश पर अब पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए के लिए प्रिजर्व की गई हड्डियों का लखनऊ में डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए केलिए उसकी मां नर्गिस और पिता शौकीन का ब्लड लिया जाएगा।
विज्ञापन
21 मई 2013 को हुआ था अपहरण
30 जून 2013 को मिला था कंकाल