{"_id":"593d7dc04f1c1ba85d9bf15c","slug":"divorce-given-to-wife-on-not-making-vegetable-of-choice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद सब्जी न मिलने पर भड़का पति तो पत्नी ने दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद सब्जी न मिलने पर भड़का पति तो पत्नी ने दे दिया तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा इफ्तार के बाद खाने को बैठे पति ने सब्जी पसंद न आने पर पत्नी को तलाक दे दिया। पति ने गुस्से में तीन बार पत्नी से तलाक कह दिया। यह घटना मुरादनगर की एक कालोनी में दो दिन पूर्व की है।
विज्ञापन
पति-पत्नी में समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत भी जोड़ी। जिसमें पति फिर से पत्नी को अपनाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन अब पत्नी ने ही उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। मेरठ निवासी युवती का निकाह पांच साल पूर्व मुरादनगर की एक कालोनी के युवक के साथ हुआ था। दंपति के एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन
पंचायत के बाद पत्नी ने ही साथ रहने से किया इंकार
तीन तलाक
जानकारी मिली कि महिला का पति रोजा रखे हुए है। दो दिन पूर्व इफ्तार के बाद महिला ने पति के सामने खाना परोसा, लेकिन मनपसंद सब्जी न बनाए जाने पर पति को गुस्सा आ गया।
उसने गाली-गलौच के साथ पत्नी से मारपीट की। गुस्से में आकर युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने ये सारी बात अपने परिजनों को बताई। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर कालोनी में पंचायत भी बुलाई गई।
पंचायत में युवक ने कहा कि उसने तीन बार नहीं, बल्कि दो बार तलाक शब्द कहा था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहा था। फिर भी पंचायत में युवक अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया, लेकिन अब पत्नी ने ही पति के साथ रहने से इंकार कर दिया।