{"_id":"57a3871d4f1c1bb5602b96cc","slug":"district-coordinator-with-you-on-the-25th-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के जिला संयोजक समेत 25 पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप के जिला संयोजक समेत 25 पर एफआईआर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का पुतला फूंकने के मामले में आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर कराई गई है। रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक चेतन त्यागी, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ सीमा सक्सेना, कार्यकर्ता उत्तम आर्य, नत्थू प्रधान, शिव दत्त, शिवम और विजयपाल समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एफआईआर कचहरी चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि इन लोगों ने बुधवार को करीब 11:50 बजे कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य मार्ग अवरुद्ध करते हुए अचानक टाट के बोरे, गत्ते और अखबार में आग लगाकर आगजनी की।
इससे अफरातफरी का माहौल बन गया और कानून एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो गई। आरोपियों पर सेवन लॉ क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है। इस संबंध में एसएसपी ने कविनगर पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बुलंदशहर में हाईवे पर हुई हैवानियत मामले में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका था।
सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ शासन को भेजा आरोप पत्र
कलक्ट्रेट परिसर में सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के मामले में डीएम ने सख्त रवैया अपनाया है। इस मामले में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह के खिलाफ शासन को आरोपपत्र भेज दिया है।
इसके साथ ही कविनगर इंस्पेक्टर, इलाके के चौकी प्रभारी और कलक्ट्रेट ड्यूटी में तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए एसएसपी को निर्देशित किया है। डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ कर्तव्यहीनता और सजगता न दिखाने का आरोप लगाया है।
बिना पूर्व सूचना प्रदर्शन करने पर होगी कार्रवाई
बिना पूर्व सूचना दिए कलक्ट्रेट परिसर में अब धरना या प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं। डीएम ऐसे लोगों और संगठनों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। डीएम के मुताबिक धरना-प्रदर्शन करने से कम से कम तीन दिन पूर्व नगर मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी को लिखित रूप से सूचना देनी होगी।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने की कार्रवाई की मांग
आप कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट में सीएम का पुतला फूंकने के विरोध में बृहस्पतिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम निधि केसरवानी से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि बुलंदशहर गैंगरेप वाकई शर्मनाक है, मगर इसके लिए सीएम का पुतला फूंका जाना कतई उचित नहीं। उन्होंने पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विक्रांत पंडित, सोनू यादव, मनोज पंड़ित, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।