धोनी की फिल्म का हो रहा ऐसा असर! पिक्चर देखने के बाद घर छोड़ भागे दो छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की डांट के बाद घर छोड़कर क्रिकेट किट हाथ में लेकर दो नाबालिग छात्र महेंद्र सिंह धोनी बनने की चाह में घर से निकल पड़े थे। पुलिस ने दोनों छात्रों को पुराने बस अड्डे से शुक्रवार शाम बरामद कर लिया।
घर से निकले दोनों छात्र शहर के एक नामी स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों छात्रों की उम्र 13 साल हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे।
दोनों छात्रों के परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम को कविनगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक छात्र के पिता ने बताया कि कम नंबर आने पर उसने बेटे को डांट दिया था।
फिल्म देख सूझा नामी क्रिकेटर बनने का आइडिया
वह क्रिकेट में अधिक रुचि रखता है। साथ ही उसका साथी भी उसके साथ स्कूल में क्रिकेट खेलता है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि दो दिन पहले ही दोनों ने एमएस धोनी फिल्म देखी थी।
इसके बाद उन्हें नामी क्रिकेटर बनने का आइडिया सूझा। दोनों घर से स्कूल बैग और क्रिकेट किट में तीन जोड़ी कपड़े रखकर घर से निकले थे। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों छात्र पुराने बस अड्डे पर दिखे।
इसके बाद पुलिस उन्हें कविनगर थाने ले आई। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को मुंबई जा रही एक ट्रेन पर सवार हुए थे लेकिन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। फिर बस से दोनों गाजियाबाद पहुंचे।