फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DG operator robbed at gun point by telling the cbi officer

सीबीआई अफसर बताकर गनप्वाइंट पर लूटा

Wed, 19 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ वैशाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ वैशाली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
DG operator robbed at gun point by telling the cbi officer
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

खोड़ा निवासी डीजी ऑपरेटर से शनिवार को बाइक सवार बदमाश ने गन प्वाइंट पर 20 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश ने खुद को सीबीआई अफसर बता कर उन्हें रोका और वारदात की। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में लूट की तहरीर दी गई है।  

विज्ञापन


खोड़ा निवासी जगतपाल वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी में डीजी ऑपरेटर हैं। शनिवार रात करीब सात बजे उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले और अपने थैले में रख कर साइकिल से घर जा रहे थे। सेक्टर-4 पुलिया के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाश ने खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश ने जगतपाल पर तमंचा तान दिया और थैला लूटकर फरार हो गया। जगतपाल ने थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है ,लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना इंदिरापुरम एसओ शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को लूटा
मोहन नगर चौराहे के पास सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेेकेदार की कार को ओवरटेक कर रोका और लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें पीटा। बदमाश ठेकेदार से मोबाइल, सोने की चेन और पर्स लूट ले गए। पीड़ित ने थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है।  

लाजपत नगर निवासी सचिन एक कंपनी में ठेकेदार हैं। वे सोमवार रात करीब पौने 11 बजे वसुंधरा से अपने घर कार से जा रहे थे। मोहन नगर फ्लाईओवर से उतरते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

जब तक उन्होंने कार सड़क के किनारे लगा कर रोकी, तब तक बाइक सवार दो बदमाश और आ गए। वे  कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चारों बदमाश ने मारीपट कर उनके गले से सोने की चेन, मोबाइल, पर्स लूट लिया। थाना साहिबाबाद एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही  है।

युवती से बैग और युवक से मोबाइल लूटा
बाइकर्स ने राजनगर में एक युवती से बैग और संजयनगर में युवक से मोबाइल लूट लिया है। इस संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पहली वारदात संजयनगर सेक्टर-23 में हुई। राजनगर सेक्टर-8 निवासी डॉक्टर अनिल टंडन का बेटा निपुण सोमवार शाम करीब सात बजे संजय नगर से ट्यूशन पढ़कर घर की ओर पैदल जा रहा था।

वह 10वीं कक्षा का छात्र है। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। निपुण कॉल सुनने लगा, इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। दूसरी वारदात पीड़ित उमा निवासी सेक्टर-23 संजयनगर के साथ हुई।


वह नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी के बाद ऑटो से वापस घर जा रही थीं। जब उनका ऑटो सेक्टर-10 राजनगर में पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया। बैग में मोबाइल, एटीएम कार्ड और 1500 रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed