फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   death of a father and son to be vulnerable to truck, Hungama

ट्रक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, हंगामा

Mon, 23 Jan 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
death of a father and son to be vulnerable to truck, Hungama
truck accident - फोटो : demo pic

गाजियाबाद रोड पर टीला कोठी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षक और नौवीं में पढ़ने वाले उनके पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने हंगामा किया और भाग रहे आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मंडोली दिल्ली निवासी ब्रजपाल (55) दिल्ली के संभोली स्थित एक सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में टीचर थे। वह मूल रूप से बिजवारा, बागपत के रहने वाले थे। उनका 16 वर्षीय बेटा राहुल नौवीं कक्षा का छात्र था। वह रविवार को स्कूटी पर राहुल के साथ सालेह गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


शाम को वापस लौटते हुए गाजियाबाद रोड स्थित टीला कोठी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो ट्रक का पहिया पिता-पुत्र पर चढ़ गया, जिसके दोनों कुचले गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।

टीला कोठी पर अक्सर होते हैं हादसे                   
टीला कोठी के पास चौराहे के दोनों ओर टीला और जावली गांव बसे हैं। दोनो गांव के बीच होने से चौराहे पर लगी ठेलियों से सडक संकरी हो गई है। चौराहे पर डिवाइडर भी नहीं लगाया गया है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed