फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead body of the soldier mother was hanged in the house

घर में फंदे से लटका मिला फौजी की मां का शव

Mon, 24 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
dead body of the soldier mother was hanged in the house
suside - फोटो : amar ujala

न्यू डिफेंस  कालोनी में एक फौजी की मां का शव रविवार सुबह घर के बरामदे में लोहे के जाल से लटका मिला है। पुत्रवधू का कहना है कि सास शुगर की मरीज थी और बीमारी के कारण काफी समय से तनाव में थी। इसलिए उनके सुसाइड करने की आशंका है। पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस कई पहलुओं से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


न्यू डिफेंस कालोनी निवासी दीपक कुमार फौज में क्लर्क हैं और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। परिवार में मां सुमन (70), पत्नी मोनिका और 3.5 साल का बेटा कर्ण है। मोनिका ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे बेटे कर्ण की तबीयत खराब होने के कारण वह कालोनी में ही स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन


घर में उसकी सास अकेली थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोनिका लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण उसने सास को आवाज लगाई। काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अंदर झांककर देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। उसकी सास का शव बरामदे में लोहे के जाल से लटका था। चीखें सुनकर कालोनी के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सुमन का शव नीचे उतारा। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका ने बताया कि उसकी सास शुगर की बीमारी से ग्रस्त थी। जिस कारण पिछले काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान थीं। इसके चलते सुसाइड करने की आशंका है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि मृतका की पुत्रवधु मोनिका ने तहरीर दी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के बेटे को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed