फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Darkness in the life of Gullista

गुलिस्ता की जिंदगी में छा सकता है अंधेरा

Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Darkness in the life of Gullista
acid - फोटो : demo pic

विज्ञापन

तेजाब से झुलसी गुलिस्ता की जिंदगी में अंधेरा छा सकता है। उसकी दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है। तेजाब गिरने की वजह से उसे अभी कुछ नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो परिजन उसकी जिंदगी की दुआएं मांग रहे हैं।

गुलिस्ता के भाई राशिद ने बताया कि वह आईसीयू में है। उसे अभी नजर नहीं आ रहा है। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। उसने बताया कि दिल्ली पुलिस गुलिस्ता से घटना के बारे में पूछताछ करके गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पुलिस अभी तक तेजाब डालने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन और पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि तेजाब डालने वाले का सुराग मिल सके। दूधेश्वरनाथ मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर जा रहे तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस परिजनों द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज से इत्तेफाक नहीं रख रही है।बता दें कि कैलाभट्टा में सोमवार रात घर में सो रही गुलिस्ता (18) पर तेजाब डाल दिया गया था, जिससे उसका चेहरा, आंख की पुतली और शरीर झुलस गया है। करीब 80-90 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


परिजनों ने नगर कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।फोरेंसिक टीम भी बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल की। जले हुए बिस्तर और तेजाब के सैंपल लिए। इस दौरान एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed