{"_id":"586944164f1c1b047feeca9d","slug":"created-the-pretext-of-marrying-the-teacher-student-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने 12वीं की दलित छात्रा के साथ छह माह तक रेप किया। बाद में शिक्षक की सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने शनिवार रात पुलिस से गुहार लगाई है।
पुलिस ने छात्रा के नाबालिग होने के कारण आरोपी के विरुद्ध रेप, एससीएसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामला मोदीनगर के सौंदा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से जुड़ा है। कोचिंग सेंटर में नगर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की कोचिंग कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे के मुताबिक कोचिंग सेंटर में हृदयपुर भंडोला गांव थाना भोजपुर निवासी लक्की त्यागी शिक्षक था। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले लक्की ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। आरोप है कि छह माह तक आरोपी ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
इसी बीच छात्रा को पता चला कि शिक्षक उसे गुमराह कर रहा है और वह उसके साथ शादी नहीं करेगा। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर शनिवार रात पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस शुरुआत में मामला दबाने में लग गई थी। मगर मामला चर्चा में आने पर पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध 376, एससीएसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इंसपेक्टर ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।