{"_id":"58bada634f1c1b404283105c","slug":"counting-security-and-route-diversion-blueprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना: सुरक्षा और रूट डायवर्जन का खाका तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतगणना: सुरक्षा और रूट डायवर्जन का खाका तैयार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
डायवर्ट रहेगा रूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मार्च को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। हापुड़ रोड पर सुबह से शाम तक रूट डायवर्जन रहेगा और अनाज मंडी के अंदर-बाहर बड़ी संख्या में पुलिस अमला तैनात रहेगा।एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रूट डायवर्जन के तहत डासना-हापुड़ जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
इंद्रगढ़ी जाने वाले हल्केवाहनों को गोविंदपुरम कट से डीडीपीएस तिराहे से होकर निकाला जाएगा। डासना फाटक से एनएच-24 होते हुए शहर में आने वाले वाहन आत्माराम स्टील, डायमंड फ्लाईओवर और हापुड़ चुंगी होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। शहर से जाने वाले सभी भारी वाहन डायमंड फ्लाईओवर और आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
शहर से गोविंदपुरम और इंद्रगढ़ी आने-जाने वाले हल्के वाहन गोविंदपुरम पुलिस चौकी से डीडीपीएस तिराहे से अनाज मंडी, पीएनबी तिराहा, ए ब्लाक गोविंदपुरम से होकर जाएंगे। इंद्रगढ़ी से शहर आने वाले वाहन मंडी के उत्तरी छोर से डीडीपीएस तिराहा होते हुए गोविंदपुरम चौकी से निकलेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, मतगणना कड़ी पुलिस सुरक्षा में होगी। 10 मार्च की आधी रात से ही गोविंदपुरम अनाज मंडी छावनी में तब्दील कर दी जाएगी। किसी को भी बिना पास के मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मतगणना के दौरान अनाज मंडी परिसर के भीतर सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स पर रहेगा, जबकि मतगणना स्थल पर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। सिविल पुलिस को अनाज मंडी के बाहर कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया जाएगा। सात डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी पुलिस बल की अगुवाई करेंगे।