{"_id":"586feb934f1c1ba37815bd81","slug":"collections-boy-shot-78-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन ब्वॉय को गोली मारकर 78 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्शन ब्वॉय को गोली मारकर 78 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
कामिल अली
- फोटो : अमर उजाला
डाबर पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े प्राइवेट बैंक के कलेक्शन ब्वॉय को गोली मारकर 78 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जांच में जुटी है। जौहड़ी बागपत निवासी कामिल अली दिल्ली के करावलनगर स्थित एक प्राइवेट बैंक में कलेक्शन ब्वॉय का काम करता है।
शुक्रवार दोपहर वह बैंक उपभोक्ताओं से लोन की किश्तों का पेमेंट लेकर लौट रहा था। जब वह डाबर तालाब कालोनी पहुंचा तो पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया।
बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके हाथ में गोली मार दी। गोली लगने पर बैग हाथ से छूट गया। बदमाश बैग लूटकर दो राउंड फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैग में 78 हजार रुपये थे। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।