{"_id":"583332354f1c1bb304b3a7f4","slug":"chen-woman-robbed-police-said-will-come-in-a-little-while","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन लूटी, पुलिसकर्मी बोला-थोड़ी देर में आऊंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से चेन लूटी, पुलिसकर्मी बोला-थोड़ी देर में आऊंगा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-6 में साप्ताहिक बाजार से लौट रही महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर से रविवार रात बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। महिला ने कंट्रोल रूम पर कॉल किया तो फोन ही नहीं उठा। इसके बाद एक पुलिसकर्मी का कॉल आया और बोला कि अभी एक दूसरे केस में फंसा हूं, थोड़ी देर में आता हूं।
मामला मीडिया में आने के बाद पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पहुंचे और शिकायत ली।वसुंधरा सेक्टर-6 निवासी मंजू वार्ष्णेय दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। रविवार रात करीब आठ बजे मंजू पास ही लगने वाले साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहीं थीं। इस दौरान बाजार के बाहर ही उनके पति उन्हें गाड़ी से लेने आए।
विज्ञापन
वह पति की गाड़ी के पास पहुंचने ही वाली थीं कि बाइक पर पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। मंजू ने शोर मचाया मगर बदमाश बाइक लहराता हुआ फरार हो गया। उनके पति डा. राजेंद्र गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंचे और तीन-चार बार 100 नंबर पर कॉल किया। मगर फोन नहीं उठा। इसके बाद वह घर चले गए।
विज्ञापन
वहां से फिर 100 नंबर पर कॉल कर शिकायत दी। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी का कॉल आया और उसने कहा कि ‘अभी दूसरे केस में फंसा हूं, कुछ देर बाद आपके पास आऊंगा।’ मगर सुबह तक कोई पुलिसकर्मी उनकी शिकायत लेने नहीं पहुंचा।उधर, सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी को भेजकर महिला से शिकायत ली गई है।
अगर लापरवाही की गई है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।मंजू ने बताया कि मार्केट से निकलते ही उसने चेन स्नैचर को एक गली के नुक्कड़ पर खड़े देखा था, जिसके बाद वह सतर्क हो गई थीं।
इस बीच वह बाइक मोड़कर पीछे की ओर गया तो वह निश्चिंत हो गईं। उन्हें नहीं पता था कि वह दोबारा बाइक मोड़कर चेन लूट लेगा। मंजू ने बताया कि तीन साल पहले दिल्ली में भी उनके साथ स्नैचिंग हुई थी।