{"_id":"5888cdcb4f1c1b5222cf44d7","slug":"checking-campaign-launched-in-malls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल्स में चलाया सघन चेकिंग अभियान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल्स में चलाया सघन चेकिंग अभियान
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों की जांची सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले बुधवार को पुलिस ने मॉल्स में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने पैसिफिक और महागुन मॉल में जांच की। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की गई। साथ ही मॉल सिक्योरिटी को सतर्क रहने के निर्देश दिए दिए।
विज्ञापन
सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग के लिए महागुन मॉल पहुंचे। इसके बाद गेट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड ने मॉल के आसपास के इलाकों की जांच की।
विज्ञापन
महागुन के अलावा शिप्रा मॉल, पैसिफिक और ईडीएम मॉल में चेकिंग अभियान चलाया। किसी भी तरह की आतंकी घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर बंकर तैयार कर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पुलिसकर्मी यहां बुलेट प्रूफ जैकेट और इंसास राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं।
विज्ञापन
यूपी गेट पर एसआई कमलेश यादव के नेतृत्व में बुधवार दिनभर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली की ओर से आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग होगी। साथ ही दिल्ली पुलिस भी बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। सीओ अनिल यादव ने बताया कि चेकिंग 26 जनवरी तक जारी रहेगी।