{"_id":"570d436a4f1c1b57104a6afb","slug":"cctv-has-been-the-home-of-mp-phu-voltage-overlap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के घर लगी सीसीटीवी फु टेज हुई ओवरलेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के घर लगी सीसीटीवी फु टेज हुई ओवरलेप
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद नरेंद्र कश्यप के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फु टेज ओवरलेप हो गई है। इससे पुलिस को अब सुराग हाथ लगने की गुंजाइश नहीं है। पुलिस ने एक्सपर्ट्स को बुलाकर सीसीटीवी फु टेज की जांच करवा ली है, जिसमें फुटेज का ओवरलेपिंग होना पाया गया है।
अब पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे सटीक दिशा मिल सके। हिमांशी मौत प्रकरण की जांच कर रहे आईओ सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा का कहना है कि घटना के वक्त सीसीटीवी फुटेज में सांसद के घर की गतिविधियां लाइव शो कर रही थीं, इससे उम्मीद थी कि रिकॉर्डिंग भी होगी, जिससे वारदात के वक्त पारिवारिक सदस्यों की गतिविधियों के बारे में पता चलता।
एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की गई तो ओवरलेपिंग होने की वजह से सिर्फ 23 तारीख की रिकॉर्डिंग की एक ही तस्वीर दिख रही है, जिसमें टेक्नीशियन सीसीटीवी फुटेज को चेक करते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की एक्सपर्ट राखी त्यागी ने बताया कि कई बार डीवीआर में स्टोरेज में कम जगह होेने के कारण फुटेज ओवरलेप हो जाती है। एक ही फाइल के ऊपर फुटेज बनती रहती हैं, जो रिकॉर्ड तो होती हैं, लेकिन सेव होने के बजाय ऑटो डिलीट हो जाती हैं।
शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
डॉक्टर सागर के रिवाल्वर के लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि जिस रिवाल्वर से हिमांशी को गोली लगना बताया जा रहा है, वह सागर के नाम है।