{"_id":"57964e854f1c1b8f0221e3b3","slug":"cbi-asked-the-victim-what-s-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने पीड़ित से पूछा, ‘क्या है मामला’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने पीड़ित से पूछा, ‘क्या है मामला’
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड पोस्ट ऑफिस में एमआईएस स्कीम के तहत हुए 9 लाख रुपये के घपले में सीबीआई ने पीड़ित दीपक गर्ग से फोन पर मामले की जानकारी ली है। पीड़ित का कहना है कि फोन पिछले हफ्ते दिल्ली से आया था। पूछने वाले ने अपना नाम नहीं बताया पर मामले की पूरी जानकारी ली थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर डिपार्टमेंट के सीनियर पोस्ट मास्टर का कहना है कि मामले की अभी विभागीय जांच चल रही है। केस सीबीआई को हैंडओवर नहीं किया गया है।
पोस्टल डिपार्टमेंट में एमआईएस स्कीम के तहत एक धोखाधड़ी केस की जांच चल रही है।
पीड़ित दीपक गर्ग ने बताया कि मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है, लेकिन विभाग कुछ नहीं कर रहा। जांच के नाम पर आश्वासन ही दिया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि पिछले हफ्ते दोपहर 12 बजे के करीब सीबीआई दिल्ली से फोन आया और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
उसने घटनाक्रम बताते हुए विभागीय जांच के बारे में भी बताया। गौरतलब है कि हेड पोस्ट ऑफिस में दीपक के एमआईएस एकाउंट से हेराफेरी कर 9 लाख रुपये निकाले गए हैं। एफआईआर में डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन