{"_id":"5783edd54f1c1b027d13dc5c","slug":"caught-smuggling-alcohol-into-the-car-then-made-the-loot-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी में पकड़ी गई कार, तो रचा लूट का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी में पकड़ी गई कार, तो रचा लूट का ड्रामा
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम आबकारी विभाग की ओर से शराब तस्करी में कार पकड़े जाने पर तस्करों ने निवाड़ी थाने पहुंचकर लूट का ड्रामा रच डाला। पहले तो आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार रोके जाने पर तीन शराब तस्कर कार से कूदकर भाग गए।
फिर तीनों तस्करों ने निवाड़ी थाने में कार लूट की सूचना दे डाली। पुलिस कंट्रोल रूम से कार लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया। चेकिंग में कार मिलने पर असलियत सामने आई। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 हजार रुपये की शराब बरामद हुई है।
सीओ राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे शराब तस्करी की सूचना पर आबकारी निरीक्षक पीसी दीक्षित सौंदा शेरपुर रोड पर एक कार का इंतजार कर रहे थे। आबकारी टीम के कार रोकने पर उसमें सवार तीन युवकों कूदकर खेत की ओर भाग गए।
विज्ञापन
फिर तीनों ने ड्रामा रचते हुए निवाड़ी थाने में कार लूट की सूचना दी। कार लूट की सूचना पर सीओ के निर्देश पर निवाड़ी, भोजपुर और मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। फिर मोदीनगर पुलिस ने संजयनगर कालोनी के पास कार को पकड़ा।
कार पकड़ने के बाद जब असलियत सामने आई तो पुलिस दंग रह गई। सीओ ने बताया कि मामले में मोनू, निशांत और हर्षित निवासी गांव ग्यासपुर थाना निवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी निरीक्षक पीसी दीक्षित की ओर से निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनसे हरियाणा मार्को 12 शराब की पेटी बरामद की गई हैं, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।