फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   By acid threat Student raped, accused arrested

तेजाब डालने की धमकी देकर छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
By acid threat Student raped, accused arrested
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics

चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर बीए की छात्रा को अगवा कर हरिद्वार ले जाकर उसका रेप करने के मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने रविवार को बीए फाइनल ईयर के एक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोपी लड़की के मोहल्ले का ही रहने वाला है। युवती के परिजनों ने आरोपी छात्र के साथ उसके पांच परिजनों को भी नामजद कराया है।

विज्ञापन


 पीड़ित छात्रा (21) बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी इलाके के  ही रहने वाले दीपक (22) ने उसे रोक लिया। उसके हाथ में तेजाब से भरी बोतल थी, उसने धमकी दी कि या तो वह उसके साथ स्कूटी पर चले नहीं तो वह चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। वह डर गई और स्कूटी पर बैठ गई।
विज्ञापन


आरोपी उसे मेरठ ले गया, जहां उसने स्कूटी अपने एक मित्र को दे दी। वहां से वह उसे ट्रेन में बैठाकर हरिद्वार के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार से फिर मेरठ लाया और दोस्त से स्कूटी लेकर उसे अपने गांव भी लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि आरोपी के कहने पर डर से उसने अपने परिजनों को फोन कर खुद उसके साथ जाने की बात कही। इसके बाद युवक अपने एक साथी के साथ शुक्रवार शाम उसे घर के पास छोड़ कर भाग गया। घर जाने पर उसने परिवार के लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।

परिजनों ने इस संबंध में शनिवार को सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें दीपक समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी ने अश्लील फोटो भी खींचे
पीड़िता ने बताया कि उसने विरोध किया तो दीपक ने उसके पैर पर तेजाब की कई बूंदे डालते हुए कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह पूरी बोतल उसके चेहरे पर डाल देगा। इसके बाद उसने रेप किया और मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed