फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman with briefcase carried over nine lakhs rupees

व्यापारी के ब्रीफकेस से उड़ाए नौ लाख रुपये

Thu, 01 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Businessman with briefcase carried over nine lakhs rupees
अपराध - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन और नए बस अड्डे के बीच ऑटो में सराफा व्यापारी घनश्याम वर्मा के ब्रीफकेस से करीब नौ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो सवार चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घनश्याम वर्मा रानी की सराय आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह आजमगढ़ के सराफा व्यापारी और उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गाजियाबाद के नंदग्राम में बेटी के लिए वर देखना था और इसके बाद व्यापार के सिलसिले में दिल्ली चांदनी चौक जाना था।
विज्ञापन


उनके पास ब्रीफकेस था, जिसमें 8,81,500 रुपये थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह आजमगढ़ से चले थे। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से शिव गंगा एक्सप्रेस में बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदग्राम जाने के लिए स्टेशन के बाहर से ऑटो में बैठ गए, जिसमें दो व्यक्ति पीछे वाली सीट और एक व्यक्ति आगे वाली सीट पर ऑटो चालक के पास बैठा था। उन्होंने बताया कि उनके बैठने के बाद ऑटो चालक ने आगे बैठे व्यक्ति को भी पीछे वाली सीट पर बैठा दिया।

जब वह नए बस अड्डे पर ऑटो से उतरे और चालक को किराए के पैसे देकर चलने लगे तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने ब्रीफकेस खोलकर देखा तो उसमें से रुपये गायब थे। उन्होंने कुछ दूरी तक दूसरे ऑटो में बैठकर उस ऑटो का पीछा भी किया, लेकिन वह ऑटो नहीं मिला।


व्यापारी ने बताया कि ऑटो में बैठी सवारियों ने ही उनके रुपये निकाले हैं। ऑटो चालक और सवारी आपस में मिले हुए थे।

कंट्रोल रूम में रिसीव नहीं हुई कॉल
व्यापारी ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन दो बार कॉल करने के बाद भी उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। तब उन्होंने नए बस अड्डे चौकी जाकर तहरीर दी। नगर कोतवाली प्रभारी बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed