फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullets fired at his son in critical condition

पिता-पुत्र पर बरसाईं गोलियां हालत गंभीर

Thu, 07 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired at his son in critical condition
gun - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। कार सवार बदमाशों ने डीएवी स्कूल के पास इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक पिता-पुत्र पर बुधवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।  दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद दूसरा पुत्र दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया और  पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस लूट की घटना से भी इंकार नहीं कर रही है। राजेंद्र राजेंद्र नगर सेक्टर दो निवासी राज कुमार चौधरी(75) अपने पुत्र केसी चौधरी(46) और राकेश चौधरी के साथ शालीमार गार्डन गौड़ प्लाजा चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम चलाते हैं ।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे तीनों इनोवा कार में घर लौट रहे थे। कार डीएवी स्कूल के पास पहुंची ही थी कि सामने खड़ी वैगन आर कार अचानक उनकी कार के सामने आकर खड़ी हो गई।  कार चला रहे केसी चौधरी कुछ समझते इससे पहले ही सामने खड़ी कार से दो युवक उतरे और पिस्टल से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार की जांघ में गोली लगी जबकि केसी चौधरी के सीने में गोली लगी । फायरिंग करने के बाद दोनों युवक कार से पसोंडा की ओर भाग निकले। केसी चौधरी की बगल वाली सीट पर बैठे राकेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार लेकर जीटीबी अस्पताल भागे।


उन्होंने पिता राजकुमार और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है । राकेश के अनुसार केसी चौधरी के सीने पर हाथ में गोलियां लगी हैं जबकि पिता राजकुमार के पैर और सीने में गोली लगी है। एसएचओ राशिद अली ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जल्दी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed