फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BTech student died slip by train

बीटेक छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 04 Mar 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
BTech student died slip by train
ट्रेन - फोटो : demo pic

हनुमानपुरी कालोनी के पास शनिवार दोपहर बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। शुक्रवार देर रात बीटेक प्रथम वर्ष का रिजल्ट आया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र परीक्षा में फेल था या पास। पुलिस और कॉलेज मैनेजमेंट कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


झारखंड रांची के न्यू आर्यनगर में रहने वाला अंकित रोशन (20) पुत्र प्रवीन कुमार झा मोदीनगर कपड़ा मिल परिसर स्थित केएनएमआईटी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह हापुड़ रोड स्थित डा. केएन मोदी जीडी कॉलेज परिसर के जागृति हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अंकित दोस्तों के साथ कॉलेज से हॉस्टल जा रहा था। रेलवे लाइन के किनारे पहले छात्र ने बोतल से पानी पिया और दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र के शरीर के टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कॉलेज की ओर से डा. केएन मोदी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मेघराज शर्मा कोतवाली पहुंचे। कॉलेज अधिकारियों ने बताया कि छात्र पढ़ने में काफी होशियार था।


शुक्रवार रात बीटेक प्रथम वर्ष का रिजल्ट आया है। अभी तक छात्र के फेल या पास होने की जानकारी नहीं है। एसएसआई नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में जागृति हॉस्टल के वार्डन पंकज कुमार गौतम निवासी दुर्गा नगर बरेली की ओर से सूचना दर्ज कराई गई है।

छात्र के सुसाइड को लेकर पुलिस रिजल्ट समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed