{"_id":"56f814d14f1c1b4b42f14fc9","slug":"bsf-theft-of-millions-of-si-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ एसआई केघर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ एसआई केघर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर ई-ब्लाक में बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर करमवीर के घर से चोर 10 लाख कीमत की ज्वैलरी और 50 हजार रुपये ले गए। एसआई परिवार के साथ होली मनाने हापुड़ गए हुए थे। कविनगर पुलिस जांच कर रही है, हालांकि इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
करमवीर ने बताया कि वह जालंधर में तैनात हैं। हापुड़ के गांव महमूदपुर रहने वाले हैं। शास्त्रीनगर में किराए पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर उनका परिवार रहता है, जबकि पहले तल पर मकान मालिक अमनदीप का परिवार रहता है। 22 मार्च को होली मनाने परिवार के साथ वह गांव गए थे।
विज्ञापन
23 मार्च को अमनदीप भी होली मनाने परिवार केसाथ दिल्ली चले गए। 25 मार्च को अमनदीप लौटे तो ग्राउंड फ्लोर की खिड़की टूटी देखी। उन्होंने एसआई को सूचना दी। रविवार को करमवीर आए और छानबीन की तो पता चला चोर अलमारी में रखे जेवर और कैश ले गए हैं। कविनगर एसएचओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन