{"_id":"590624924f1c1bcd3a4417f1","slug":"bridal-body-hanged-from-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लगाई फांसी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा की शंकर विहार कालोनी में शनिवार शाम एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के हैदरनगर निवासी शीलेंद्र पाल ने नवंबर 2016 में बेटी नेहा (22) की शादी खोड़ा के शंकर विहार कालोनी निवासी राजू से की थी। राजू पेशे से ड्राइवर है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से नेहा के ससुराल वाले दहेज में कार न मिलने पर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार शाम को इसी बात पर दामाद राजू, जेठ बंटी, जेठानी, सास विमला और ससुर मुनेश पाल सिंह ने नेहा की हत्या कर शव को चुन्नी के सहारे पंखे से लटका दिया।
सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि नेहा के पिता की शिकायत पर पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। जेठानी की तलाश जारी है।
विज्ञापन