{"_id":"58824e964f1c1b4216eff0f0","slug":"breach-of-the-code-of-conduct-mla-sudesh-sharma-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनावः आचार संहिता का उल्लंघन, विधायक सुदेश शर्मा पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी चुनावः आचार संहिता का उल्लंघन, विधायक सुदेश शर्मा पर मुकदमा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने रालोद के क्षेत्रीय विधायक सुदेश शर्मा और उनके समर्थकों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दरअसल, रालोद विधायक सुदेश शर्मा शुक्रवार दोपहर समर्थकों के साथ मोदीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से गाजियाबाद के लिए नामांकन करने निकले थे।
उस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें विधायक सुदेश शर्मा और उनके करीब सौ समर्थकों पर नामांकन के लिए कार्यालय पर भीड़ जुटाने,
विज्ञापन
बिना अनुमति के कार्यालय खोलने और नामांकन के लिए जाते समय हाईवे पर जाम लगाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर सुदेश शर्मा का कहना है कि उनका कार्यालय पहले ही खुल चुका है। लोग उनको शुभकामनाएं देने आए थे। नामांकन भरने जाते समय हाईवे पर कोई जाम नहीं लगा।
विज्ञापन