{"_id":"575877304f1c1be8389c55be","slug":"boy-tried-to-dig-the-grave-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की कब्र खोदने की कोशिश, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की कब्र खोदने की कोशिश, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक की हत्या के मामले में बुधवार रात करीब 10 बजे तब हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने उसकी कब्र खोदने की कोशिश की। ग्रामीणों का दावा है कि बाइक सवार 10-12 लोग थे, जो गांववालों को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ दल-बल के साथ पहुंचे। भोजपुर समेत कई थानों की पुलिस देर रात तक वहां डेरा डाले हुई थी। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए बालक का शव कब्र से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए सीओ ने बताया कि इस दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दूसरी तरफ, नामजद लोगों के समर्थन में ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि बालक की मौत के लिए नामजद लोग जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
बालक के साथ उसके परिजनों ने ही मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर इमरान, मोमीन, सलीम, इलियास, साजिद आदि मौजूद रहे। सीओ राजेश सिंह ने एसओ भोजपुर को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि मंगलवार को भोजपुर थाने में भोजपुर गांव निवासी मंजूर ने उसके 11 साल के बेटे सामिर खान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि नामजदों ने उसके बेटे की पीटकर हत्या की है। आरोपियों के डर से परिजनों ने शव दफना दिया था।