फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bikers showing the revolver Women Tops-ring looted

बाइकर्स ने रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं से टॉप्स-अंगूठी लूटी

Tue, 10 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bikers showing the revolver Women Tops-ring looted
अपराध - फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरम में सोमवार रात व्यापारी से लूट के करीब 45 मिनट बाद बाइकर्स ने दो महिलाओं को रिवाल्वर दिखा कर टॉप्स और अंगूठी लूट ली। यह वारदात पॉश कालोनी लोहिया नगर सी-ब्लाक में र्हुई, जिससे सनसनी फैल गई। सिहानी गेट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे लोहिया नगर सी-ब्लॉक ऑफिसर्स कालोनी में रहने वाली रश्मि शर्मा अपनी भाभी अनीता शर्मा के साथ वॉक रही थीं। महिलाओं ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए।
विज्ञापन


एक बदमाश मंकी कैप पहने बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरा उनके पास आया और उन पर रिवाल्वर तान दिया। उनसे टॉप्स और अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित का कहना है कि जांच की जा रही है। घटनास्थल के नजदीक ही एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसकी भी फुटेज चेक की जाएगी। इस संबंध में तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed