{"_id":"585eccc94f1c1bf248e3c836","slug":"bhanu-was-the-murder-of-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने की थी भानू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने की थी भानू की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार दिल्ली निवासी भानू की हत्या उसकी प्रेमिका ने दो अन्य प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। भानू से प्रेम प्रसंग का पता चलने उसके परिजनों ने किराए पर रह रही महिला को घर से निकाल दिया था।
इसी से महिला नाराज थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक पुराने प्रेमी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस फरार दूसरे प्रेमी की तलाश में जुटी है।
15 दिसंबर को जावली गांव के जंगल की नहर में करीब 19 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। शुक्रवार देर शाम मृतक की शिनाख्त फन्नेखां मोड़ गांव समोली हर्ष विहार दिल्ली निवासी भानू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि पूनम पत्नी जितेंद्र कुछ समय पहले भानू के मकान में किराए पर रहती थी। 18 माह पहले जितेंद्र की मौत हो गई थी। पूनम और भानू के बीच प्रेम प्रसंग होने पर भानू के परिजनों ने पूनम मकान से बाहर निकाल दिया था।
इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव था। 13 दिसंबर को पूनम ने भानू को अपने घर बुलाकर अपने पुराने दो प्रेमियों प्रवीन निवासी ए ब्लाक सीमापुरी और काके निवासी हर्ष विहार के साथ उसकी हत्या कर दी थी।
14 दिसंबर को देर रात प्रवीन और काके भानू शव को जावली गांव के जंगल की नहर में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि पूनम और प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। काके की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट खत्म कराने के झांसे में आकर की हत्या
पुलिस हिरासत में प्रवीन ने बताया कि कुछ समय पूर्व पूनम ने उस पर रेप केस लगवाकर जेल भिजवा दिया था। भानू की हत्या करने के एवज में उसने केस वापस लेने की बात कही थी। केस खत्म होने के झांसे में आकर उसने भानू की हत्या में साथ दिया था।
चार दिन बाद पुलिस ने दी खबर
परिजनों का आरोप है कि भानू की जेब से फोन नंबर बरामद हुआ था, लेकिन पुलिस ने फोन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। भानू का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने जेब से मिले नंबर पर उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी थी।