फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Be alert ... the targets of terrorists UP

रहें अलर्ट...आतंकियों के निशाने पर यूपी

Mon, 18 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Be alert ... the targets of terrorists UP
आतंकवाद - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश भी आतंकियों के निशाने पर हो सकता है। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में हुईं आतंकी घटनाओं का हवाला देते हुए अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों के डीएम-एसएसपी को 17 बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था की हिदायत दी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह की तरफ से भेजे गए गोपनीय पत्र में लिखा है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रेस्टोरेंट में 20 लोगों की हत्या, सऊदी अरब में आत्मघाती आतंकवादियों द्वारा किया गया बम विस्फोट, पाकिस्तान के एक स्कूल में बच्चों की हत्या और ऑस्ट्रेलिया के मॉल में आतंकी घटना हुई है।
विज्ञापन


इनके अलावा दो जनवरी 2016 को सेना के पठानकोट स्थित एयरबेस में हमला और 29 जून 2016 को हैदराबाद में छापामारी केदौरान आतंकी संगठन के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया था, जो सीरिया और दुबई में बैठे हैंडलर से संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष सतर्कता और सजगता की जरूरत है। लिहाजा मॉल्स, अस्पताल, सिनेमा हॉल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जा सके। जनपद के सभी केंद्रीय, राजकीय प्रतिष्ठानों, पावर प्लांट, रिसर्च सेंटर, दूरभाष केंद्र, अधिकारियों के दफ्तर की सुरक्षा सुदृढ़ की जाए।


धार्मिक स्थलों, देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। झुग्गी-झोपड़ी में आने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लगवाए जाएं। इस संबंध में एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर भी पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed