फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Audi Incident Qadri can be made main accused

ऑडी हादसा: कादरी को बनाया जा सकता है मुख्य आरोपी

Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Audi Incident Qadri can be made main accused
audi car accident - फोटो : ani

इंदिरापुरम की नहर रोड पर ऑडी कार और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत के मामले में ऑडी मालिक डॉक्टर मनीष को बचाने के लिए नया रास्ता ढूंढा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फर्जी दस्तावेज लगाकर कोर्ट में पेश होने वाले इम्तियाज कादरी को मुख्य आरोपी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए बरेली में इम्तियाज की पत्नी से कुछ शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।27 जनवरी की रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने इंदिरापुरम नहर रोड पर ऑटो में टक्कर मार दी थी। घटना में महिला समेत चार लोगों की जान गई थी। मरने वालों में तीन कानपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


घटना के बाद कार मालिक फरार हो गया था। चार दिन बाद एक युवक ने खुद को ऑडी ड्राइवर इशहाक बताकर गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। बाद में पता चला कि वह युवक इम्तियाज कादरी निवासी बरेली है और इशहाक के फर्जी लाइसेंस पर उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ऑडी मालिक, इम्तियाज और राजकुमार पर धोखाधड़ी और गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सूत्रों की मानें तो मामले में अब पुलिस इम्तियाज को मुख्य आरोपी बनाने की तैयारी में है। पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि बरेली में रह रही इम्तियाज की पत्नी से कुछ लोगाें ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए हैं।

इन शपथ पर लिखवाया गया है कि ऑडी इम्तियाज चला रहा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इम्तियाज और राजकुमार को मुख्य आरोपी बनाकर डॉक्टर को जमानत दिलवाना चाहती है। यही कारण है कि पुलिस ने अभी तक कोर्ट में केस डायरी भी जमा नहीं की है।


उधर, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एससी बेलवाल का कहना है कि मामले की तथ्यपरक जांच की जा रही है। जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed