फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ask, why are you eating meat

पूछेंगे साहब, मीट क्यों खाते हैं आप

Thu, 23 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ask, why are you eating meat
मांस

विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी अब मांसाहारी लोगों से पूछेंगे कि वे मीट क्यों खाते हैं, और उन्हें यह आहार कितना पसंद है। भारत सरकार की ओर से सभी प्रदेशों के कुछ जनपदों में प्रशासन की ओर से सर्वे किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि नेशनल सर्च सेंटर ऑफ मीट हैदराबाद भारत सरकार की ओर से यह सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के तहत जनपद के पांच गांव चिन्हित किए जाएंगे, जहां पशु व्यापार और मीट का कारोबार अधिक होता है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत मीट खाने वाले लोगों के साथ ही पशु का व्यापार करने वाले, स्लॉटर हाउस संचालक, मीट कारोबारी और मीट आयात-निर्यात से जुड़े लोगों से बात की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि वे मीट का कारोबार क्यों करते हैं और उन्हें इससे कितना लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट कारोबारी से उपभोक्ताओं की संख्या भी पूछी जाएगी। ऐसे ही जो लोग मीट खाते हैं, उनसे भी अधिकारी बात करेंगे कि वे मीट का सेवन क्यों करते हैं और वे इस आहार को किस हद तक पसंद करते हैं। डा. त्यागी ने बताया कि सर्वे से संबंधित विशेष गाइडलाइन के लिए 25 मार्च को लखनऊ में बैठक होनी है।


उन्होंने बताया कि यह सर्वे देश भर में होना है। सर्वे होने के बाद इस रिपोर्ट के आधार पर मीट कारोबार पर किसी तरह का फैसला लेने के  लिए राज्यसभा में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed