फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arresting minor, trying to rape, house arrest

घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Arresting minor, trying to rape, house arrest
gangrape
सिहानी गेट क्षेत्र की एक कालोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की (15) के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 15 साल की बेटी अलग कमरे में सो रही थी। देर रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी के कमरे में घुस आया और उनकी बेटी से रेप की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर उन्होंने आरोपी विक्की को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। देर रात पुलिस ने 100 नंबर पर कॉल कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि आरोपी विक्की मजदूरी करता है और बालिग है। परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ  केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed