फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arrested three accused, absconding mastermind

तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड अभी फरार

Thu, 08 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Arrested three accused, absconding mastermind
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 एनएच-91 पर लालकुआं इलाके में स्थित परचून की दुकान पर डकैती डालने के मामले में कविनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र, योगेंद्र और सुमित बुलंदशहर के गांव शेरपुर के रहने वाले हैं। इस मामले के दोनों मास्टर माइंड मनोज और वीकल उर्फ सागर मसूरी के रहने वाले हैं जो  फरार हैं।
विज्ञापन


 एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर और मुखबिर की सूचना पर तीनों बदमाशों को लाल कुआं इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच की है।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से पुलिस ने दो बाइक, एक मोबाइल, एक तमंचा व 25 हजार रुपये के नोट और पांच हजार रुपये के 10-10 के सिक्के बरामद किए हैं। बदमाशों ने 18 अगस्त की रात को एनएच-91 पर लाल कुआं स्थित नरेंद्र शर्मा की दुकान पर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान में सो रहे नरेंद्र शर्मा को रॉड मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश दुकान में रखे लाखों रुपयों लेकर भाग गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने इसके अलावा मंगलवार रात शाहपुर बम्हैटा में एक युवक से 25 हजार रुपये की लूट की थी।

बदमाशों ने दो जून को कसाना में एक युवक से एक बाइक और मोबाइल लूटा था। बदमाशों में धर्मेंद्र तीन माह पहले भी दादरी से जेल जा चुका है।


ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाश दबोचे
 ट्रेनों में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी और लूट के 11 मोबाइल बरामद हुए हैं और सात वारदातों का खुलासा हुआ है। जीआरपी ने तीन शराब तस्करों को भी दबोचा है। इनके पास से 73 बोतल शराब बरामद की गई है।

सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि बुधवार को गाजियाबाद थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-3/4 से इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रेनों में चोरी और लूट की वारदात करने वाले बदमाश नन्हे जिंदपुरा शाहजहांपुर का, समीर और जीतू जेजे कालोनी नरेला दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके पास से 11 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए हैं।

सात वारदातों में यह मोबाइल चोरी और लूटे गए थे। बाकी मोबाइल को कनेक्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा मार्का की 74 बोतल शराब ले जा रहे तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए तस्कर मोहन निवासी तरलोई, दरभंगा, अभिलाष रानीहाट कटक, उड़ीसा का और अंकित मोहल्ला अग्रवाल मैनपुरी का रहने वाला है। इनके पास से बरामद शराब की कीमत तकरीबन 44 हजार रुपये है।

लोहे से भरा ट्रक लूटने वाले चार गिरफ्तार

 मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन के पास रविवार को सरियों से भरा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अंकुर निवासी चिकसोना बुलंदशहर, योगेश निवासी सलेमपुर बुलंदशहर, राहुल निवासी चिकसोना बुलंदशहर और सोनू निवासी ऐंची खुर्द मेरठ हैं।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को सिहानी चुंगी चौकी इलाके से गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों ने रविवार रात मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन इलाके से 100 क्विंटल सरियों से भरा ट्रक लूटा था।

यह ट्रक मुजफ्फरनगर से पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री चितरजंन स्वरूप के बेटों की कंपनी से सरिया लेकर चला था। बदमाशों ने एएलटी फ्लाईओवर के पास ट्रक से 85 क्विंटल सरिया उतारकर एक फैक्ट्री के सामने डाल दिया।


इसके बाद बदमाश ट्रक को नोएडा सेक्टर-37 ले गए। यहां बदमाश चालक और ट्रक को एक सुनसान जगह पर छोड़कर कर भाग गए। इस मामले में ट्रक के मालिक पप्पू ने सोमवार को सिहानी गेट थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता का कर्जा उतारने के लिए बने थे दोनों भाई लुटेरे
पकड़े गए अंकुर और राहुल दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ऋषिपाल और उन पर कर्जा हो गया था, जिसे उतारने के लिए दोनों भाई लुटेरे बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed