फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   All car riders dragged Traffic Inspector

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कार सवारों ने घसीटा

Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
All car riders dragged Traffic Inspector
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
हूटर लगी लग्जरी कार सवार तीन रईसजादों ने चेकिंग के लिए रोकने पर टीएसआई का सर्विस रिवाल्वर लूटने की कोशिश की। कार से काफी दूर तक उन्हें घसीटते हुए राजनगर एक्सटेंशन की तरफ ले गए। हालांकि पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास एएलटी पर ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने कविनगर की तरफ से मेरठ रोड की ओर तेज गति से आ रही हूटर लगी लग्जरी कार सवारों को रोका।
विज्ञापन


उनसे कार के कागज मांगे और हूटर उतारने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। टीएसआई विरोध करते हुए कार की खिड़की खोलकर उन्हें उतारने लगे तो उन्होंने कार दौड़ा दी। टीएसआई कार की खिड़की पकड़े हुए काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। इस दौरान कार सवारों ने उनकी रिवाल्वर भी छीनने की कोशिश की। बाद में उन्हें सड़क पर गिराकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएसआई के साथ चेकिंग कर रहे कांस्टेबल ने वायरलेस सेट पर घटना की सूचना प्रसारित कर दी। सिहानी गेट थाने की हाईवे पीसीआर ने पीछा कर कार सवारों को दबोच लिया।
सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में शोभित त्यागी, सुमित त्यागी और अमित त्यागी हैं, तीनों सद्दीकनगर के रहने वाले हैं।

सुमित पॉलीटेक्निक फाइनल ईयर का स्टूडेंट है, वह मेरठ रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है। अमित क्लब में नौकरी करता है और शोभित बिल्डर है। शोभित मेरठ रोड पर एक हॉस्टल बना रहा है, यह तीनों वहीं जा रहे थे।


इस संबंध में रवींद्र कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अगवा और सर्विस रिवाल्वर लूटने की कोशिश, गाली-गलौज आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। चर्चा यह भी है कि युवकों को जमीन के मुआवजे का पैसा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed