फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Alert in Ghaziabad after threatening letter found in Meerut

मेरठ में मिले धमकी भरे पत्र के बाद गाजियाबाद में अलर्ट

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Alert in Ghaziabad after threatening letter found in Meerut
चे‌किंग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस को मिले दो धमकी भरे पत्रों के बाद से मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, लखनऊ और एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई। सभी बॉर्डर सील कर दिए गए और मॉल-मल्टीप्लेक्स, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ के ईदगाह चौपले पर एक भिखारी को बाइक सवार युवक ने दस के नोट के साथ एक पत्र देकर उसे किसी भी पुलिसकर्मी को सौंपने की बात कही थी। इसके बाद बाइक सवार युवक मौके से चला गया।
विज्ञापन


भिखारी ने चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही नितिन को वह पत्र सौंप दिया। पत्र पढ़कर नितिन के होश उड़ गए। बाद में सिपाही ने पत्र को सीओ ब्रह्मपुरी मेरठ को जाकर दे दिया। इसके बाद मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में पहुंचते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आईजी ने मेरठ जोन में अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेरठ से इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सभी बॉर्डर इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करा दी और खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, मॉल-मल्टीप्लेक्स, होटल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग कराई।

चेकिंग अभियान सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चला। रेलवे स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से पूछताछ और सामान की चेकिंग की गई। पुराने ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, विजय नगर साइड, नया ओवर ब्रिज पर जवानों को तैनात कर दिया गया।


इसके बाद सीओ रणधीर सिंह के नेतृत्व में जीआरपी प्रभारी और आरपीएफ प्रभारी मोहम्मद असलम ने भारी पुलिस बल के साथ लगेज, बैग और डाक पार्सल की जांच की।

पत्र में लिखा, हमारी एक गाड़ी गाजियाबाद पहुंच चुकी है
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जो पत्र मिला है, उसमें लिखा गया है कि हम तीन जेहादी हैं। हमारी तीन गाड़ियां जेहादियों से भरकर गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली रवाना हो गई हैं। इनमें से एक गाड़ी गाजियाबाद पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed