{"_id":"57a8cf814f1c1bc80aee437e","slug":"after-the-encounter-the-three-crooks-briefs-vest-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद कच्छा बनियान गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद कच्छा बनियान गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर निवासी डॉक्टर के घर में घुसकर लूटपाट करने और चाकू मारकर घायल करने वाले कच्छा बनियान गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इस दौरान दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोली लगने से एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।रविवार रात पुलिस को मुखबिर से कच्छा बनियान गिरोह के कोयल एंकलेव में आने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने कांबिंग शुरू की, तो पता चला कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की ओर कुछ युवक जा रहे हैं। साथ ही दो बाइक खड़ी दिखीं। पुलिस बिल्डिंग की ओर बढ़ी तो युवक बाइक लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली साहिबाबाद में तैनात कांस्टेबल पंकज कुमार के बाएं हाथ पर लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश शाहिन के दाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घेरकर तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो बदमाश बाइक पर लोनी की ओर भाग गए। घायल बदमाश को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कांस्टेबल को भी पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भी खतरे से बाहर है।
एएसपी गाजियाबाद आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शाहिन निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद, रूबेल निवासी पप्पू कालोनी और आशु उर्फ आस निवासी सीमापुरी हैं। इनके दो साथी बल्ली और राशिद फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीनों ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर में डॉक्टर के घर लूट की थी।
विरोध करने पर डॉक्टर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उसी रात भोपुरा में भी एक चोरी को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से भोपुरा में हुई चोरी की ज्वैलरी, दो चाकू, दो तमंचे, कारतूस और 38500 रुपये बरामद हुए हैं। डा. एमपी त्यागी ने बदमाशों की पहचान की है।
कच्छा बनियान गिरोह का नया रूप
पकड़े गए बदमाश आशु और रूबेल ने बताया कि पहले वह सामान्य रूप से घरों में घुसकर चोरी करते थे। बाद में उन्हें पता चला कि कच्छा-बनियान गिरोह की दहशत है तो वह उनके स्टाइल में वारदात करने लगे। वारदात से पहले निर्माणाधीन इमारत में आकर शरीर में तेल लगाते और फिर वारदात करते थे।
एएसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार को इसी प्रकार के तीन गिरोह थे, जिन्होंने राजेंद्र नगर, भोपुरा, निस्तौली में वारदातों को अंजाम दिया था।