फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the death on Facebook 'alive' was Alka

मौत के बाद फेसबुक पर ‘जिंदा’ थी अलका

Thu, 02 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
After the death on Facebook 'alive' was Alka
अलका - फोटो : अमर उजाला
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फोर्थ ईयर की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस को पता चला कि स्टूडेंट का फेसबुक अकाउंट देर रात तक ऑनलाइन था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


मृतका अलका के साथी स्टूडेंट्स ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन के फोर्थ ईयर की छात्रा थी। वह कॉलेज में हॉस्टल के कमरे में रहती थी। वह पढ़ने में अच्छी थी और उसकी हाल ही में टेक महेंद्रा कंपनी में प्लेसमेंट हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह करीब नौ बजे अपने कमरे में गई। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे होने वाली अटेंडेंस में वह नहीं पहुंची तो स्टाफ  और कुछ स्टूडेंट उसके रूम पर पहुंचे। जहां दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने गेट तोड़ कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि पूछताछ के दौरान स्टूडेंट्स ने बताया कि देर रात तक अलका फेसबुक पर ऑनलाइन दिखती रही थी, लेकिन जब पुलिस ने उसका फेसबुक अकाउंट देखा तो वह किसी ने डिएक्टिवेट कर दिया।

इससे पुलिस को अलका का मर्डर किए जाने का शक है। एसएचओ का कहना है कि पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने अलका का मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।


 उल्टे हाथ की कलाई पर मिले खून के निशान
एसएचओ ने बताया कि अलका के उल्टे हाथ की कलाई पर खून के निशान मिले हैं। साथ ही बताया कि फांसी के बाद गर्दन की पीछे हड्डी बाहर निकली हुई मिली है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान अलका के कमरे से कुछ जले हुए कागज और माचिस भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed