फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the collision, Audi auto dragged 100 meters

टक्कर के बाद ऑडी ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा

Sat, 28 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
After the collision, Audi auto dragged 100 meters
auto - फोटो : auto

ऑडी कार और ऑटो की भिड़ंत में हुई चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच में पता चला है कि ऑडी सवार रांग साइड से आ रहे थे। ऑडी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद ऑटो करीब 100 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। अगर ऑडी की टक्कर लगते ही ब्रेक लगाए जाते तो शायद ऑटो सवार बच सकते थे।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार ऑडी ने वसुंधरा से नोएडा जा रहे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी थी। घटना में ऑटो सवार कानपुर निवासी यजुवेंद्र सिंह, उनके भाई विशाल सिंह,
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-12/22 निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला रिंकू यादव और खोड़ा निवासी ऑटो चालक संजीव की मौत हो गई थी।सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि घटना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार दिल्ली के सरिता विहार निवासी सफदरजंग अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर मनीष रावत की है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कार के अंदर से नमकीन के पैकेट और पानी की बोतलें मिली हैं। पुलिस को शक है कि कार चालक नशे में था तभी टक्कर लगने के बाद भी वह ऑटो को घसीटता हुआ 100 मीटर तक ले गया।

इस दौरान कार के एयरबैग खुल गए वरना कार चालक की भी जान जा सकती थी।

फेसबुक के जरिए मिला रिंकू के परिजनों का पता
पुलिस के अनुसार, रिंकू यादव दिल्ली कैडर के रिटायर्ड आईपीएस राजाराम यादव की भतीजी थीं। वह नोएडा सेक्टर-22 में अकेली रहती थीं। रिंकू के दोस्तों ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर उनकी कंपनी के लोगों से उनके पिता का नंबर मांगा, जिसके बाद पिता से संपर्क हो सका।

पोस्टमार्टम के बाद शव को पिता पन्ना लाल के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रिंकू नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके व यजुवेंद्र के परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे में उन्होंने ही अपनी कंपनी में इंटरव्यू के लिए विशाल को कानपुर से यहां बुलवाया था।

शुक्रवार शाम को यजुवेंद्र और विशाल, रिंकू के साथ अपने चचेरे भाई विजेंद्र से मिलने वसुंधरा सेक्टर-2बी आए थे। देर रात वह ऑटो बुक कर रिंकू के नोएडा स्थित घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। तीनों का शव लेने पहुंचे परिजन रोते-बिलखते रहे।

ऑटो चालक संजीव की गर्भवती पत्नी सदमे में
ऑटो चालक की पहचान खोड़ा के नरेश विहार निवासी संजीव के रूप में हुई है। वह मूलरूप से एटा का रहने वाला था और यहां पत्नी मधु और तीन साल की बच्ची के साथ रहता था। संजीव के भाई ने बताया कि मधु गर्भवती है।


उसे देर शाम तक बताया भी नहीं गया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। हालांकि देर शाम शव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। तीन साल की बेटी का भी रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed