फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ‘विधायक पर गोली चलाने वाले युवकों को जानता हूं’-Ghaziabad city

‘विधायक पर गोली चलाने वाले युवकों को जानता हूं’-Ghaziabad city

Wed, 20 Jun 2018 05:32 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
‘विधायक पर गोली चलाने वाले युवकों को जानता हूं’-Ghaziabad city
दिल्ली-नोएडा समेत अन्य संस्करणों के लिए
विज्ञापन


‘विधायक पर गोली चलाने वाले युवकों को जानता हूं’

- लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर आया कमेंट
- जांच के लिए लैब भेजी गई विधायक की गाड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर मंगलवार सुबह फिर एक नया कमेंट आया। कमेंट में एक युवक ने लिखा है वह एफबी पर प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले और विधायक पर गोली चलाने वाले युवकों को जानता है। आशंका है कि पोस्ट करने वाले और विधायक पर हमला करने वाले के तार आपस में जुडे़ हैं। उधर, पुलिस स्क्रीन शॉट्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
15 जून को भाजपा विधायक के एफबी पर एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी वाली पोस्ट डाली थी। भाजपा नेता सत्यपाल चौधरी ने इस मामले में लोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते रविवार की रात लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की कार पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल की गई। पोस्ट में देर रात दो युवकों के बीच हुई फेसबुक चैट के स्क्रीन शॉट थे। एक युवक लोनी विधायक से मदद की मांग कर रहा है। कमेंट में उसने दूसरे युवक से विधायक से बात कर मुकदमे से बचा लेने की मांग की है। वह प्रधानमंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक की जानकारी दे देगा। साथ ही विधायक पर गोली चलाने वाले के बारे में भी बता देगा। इस संबंध में सीओ दुर्गेश सिंह का कहना है कि 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
दो दिन बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं
रविवार रात को विधायक पर हुए हमले में पुलिस दो दिन बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं लगा सकी है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक का मामला होने के बावजूद जांच प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को विधायक की कार जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दी है। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि जांच जारी है। बता दें कि रविवार रात विधायक की गाड़ी पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली चलाई थीं। गोली उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी के साइड शीशे पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed