{"_id":"5a8d5e144f1c1bf17b8b8767","slug":"91519214100-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों को पीटने से रोका तो महिला से की अभद्रता-छेड़छाड़-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुतों को पीटने से रोका तो महिला से की अभद्रता-छेड़छाड़-Ghaziabad city
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों को पीटने से रोका तो महिला से की अभद्रता-छेड़छाड़
गाजियाबाद। कुत्तों को पीटने से रोका तो पिता-पुत्र ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला से मारपीट कर स्वेटर भी फाड़ दिया। महिला ने दोनों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला गोविंदपुरम में रहती है। महिला के मुताबिक वह गली के कुत्तों को खाना देती है और उनका वैक्सीनेशन भी कराती है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे वह घर पर थी तो कुत्तों के चीखने की आवाज सुनकर बाहर निकली। पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र और उनका बेटा छोटू कुत्तों को पीट रहे थे। उसने दोनों को रोका पिता-पुत्र ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और गालियां दी। मारपीट करते हुए दोनों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनका स्वेटर फाड़ दिया। उन्होंने दोनों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।