फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जीडीए की 1416 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार-Cordination

जीडीए की 1416 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार-Cordination

Sat, 31 Mar 2018 05:15 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
जीडीए की 1416 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार-Cordination
हेडिंग: जीडीए की 1416 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 1416.67 करोड़ की योजनाओं से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। एलिवेटेड रोड सहित शहर में प्राधिकरण की कुल नौ परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें एलिवेटेड रोड की ही अकेली 1147.60 करोड़ की योजना है।

मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की 1261.37 करोड़ की चार योजनाओं का लोकार्पण तो 155.3 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। एलिवेटेड रोड के अलावा जीडीए की जीटी रोड से राजनगर एक्सटेंशन तक बंधा रोड का पुर्ननिर्माण और नाले के निर्माण की 70.64 करोड़ की परियोजना, मेरठ रोड तिराहे पर रोटरी व ग्रेड सैपरेटर की 35 करोड़ की परियोजना और इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन सहित जीडीए की सात योजनाओं में 8.13 करोड़ से एलईडी लाइट लगाने के प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया वहीं, जिन योजनाओं का शिलान्यास हुए उनमें प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मधुबन-बापूधाम में बनने वाले 856 ईडब्ल्यूएस भवन, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से आईटीएस टी-प्वाइंट तक सड़क का सुधार कार्य की आठ करोड़ की योजना, शहर के तीन ऐतिहासिक गेटों के जीर्णोद्धार व फसाड लाइटिंग का 6 करोड़ का प्रोजेक्ट, राजेंद्रनगर में लोहिया पार्क के पास आरसीसी नाले का निर्माण कार्य का 5.30 करोड़ का प्रोजेक्ट और सिटी फारेस्ट के जीर्णोद्धार का 5 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed