{"_id":"576ad6864f1c1bd954b4814f","slug":"7th-rhsyaman-student-death-case-gherry-outpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वीं के छात्र की रहस्यमान हालात में मौत,घेरी चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7वीं के छात्र की रहस्यमान हालात में मौत,घेरी चौकी
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार कालोनी में 7वीं कक्षा के छात्र अमुख (13) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने पड़ोसन पर कद बढ़ाने की दवा खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तुलसी निकेतन पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अमुख हर्ष विहार-2 में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार, मां विमलेश, बहन अंजू (17) और अंजली (15) हैं। अशोक टैक्सी चालक हैं। अमुख दिल्ली की सुंदरनगरी के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसका कद साढ़े तीन फुट था।
उसकी उम्र के उसके दोस्तों की लंबाई उससे अधिक थी, जिसके चलते वह परेशान रहता था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अमुख घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी महिला सुनीता ने अमुख को अपने घर बुलाया और कद बढ़ाने के नाम पर कोई दवा खिलाई। कुछ देर बाद वह घर लौटा, तो खून की उल्टियां करने लगा।
विज्ञापन
उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह गुस्साए परिजनों ने सुनीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए तुलसी निकेतन चौकी पर एक घंटे हंगामा किया। एफआईआर दर्ज कर महिला की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
साहिबाबाद एसएचओ राशिद अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उधर, सुनीता का कहना है कि उसने अमुख को कोई दवा नहीं दी है। परिजन उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
तीन दिन पहले आरोपी महिला से हुआ था विवाद
अमुख के पिता अशोक ने बताया कि तीन दिन पहले सुनीता के बेटे ने गली के एक डॉगी को पत्थर मारा था। उनके रोकने पर सुनीता ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। उनका आरोप है कि सुनीता ने झगड़े की वजह से ही उनके बेटे की जान ली है।
अशोक ने बताया कि जब वह बेटे को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तो उसने बताया था कि सुनीता ने उसे कद बढ़ाने की दवा देने के नाम पर घर बुलाया था और उसे एक दवा खिलाई थी। पुलिस को शक है कि सुनीता ने बच्चे को कोई एक्सपायरी दवा खिला दी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
अमुख की मां विमलेश रोए जा रही हैं, कह रहीं कि उनकी दुनिया खत्म हो गई है। उन्होंने आरोपी महिला को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।