{"_id":"5c38f311bdec2273305566fe","slug":"71547236113-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार और स्पा सेंटर को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार और स्पा सेंटर को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुक्का बार और स्पा सेंटर को किया सील
साहिबाबाद। अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार और स्पा सेंटर पर शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच हुक्का बार और स्पा सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें आदित्य मॉल में दो स्पा सेंटर और दो हुक्का बार को सील कर दिया। शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन ने बताया कि डीएम को इंदिरापुरम के आदित्य मॉल के अंदर अवैध रूप से स्पा सेंटर और हुक्का बार चलने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर मॉल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 2 हुक्का बार और 3 स्पा सेंटर की जांच की गई, जिसमें एक स्पा सेंटर ने अपने कागज दिखा दिए। वही,ं मून स्टार और वेपर दो हुक्का बार व रिलेवेंट व सपना दो स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। इंदिरापुरम पुलिस के साथ चारों सेंटरों को मॉल के मेंटेनेंस मैनेजर के सामने सील किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चारों सेंटर के मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी कर वहां चस्पा किए जाएंगे।