फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कुख्यात नीरज बवाना के नाम से डाक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

कुख्यात नीरज बवाना के नाम से डाक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात नीरज बवाना के नाम से डाक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी
नीरज बवाना के नाम से डाक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन


साहिबाबाद। अर्थला निवासी एक डॉक्टर से दिल्ली के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना के नाम से बीस लाख की रंगदारी मांगी गई है। रुपए न देने पर डाक्टर को गोली मारने की धमकी दी गई है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अर्थला में डा. उदय वीर सिंह रहते हैं। वह घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को वह घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। उन्हें लगा कोई मरीज आया है। वह गेट खोलकर बाहर निकले। इस दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उनके कान के पास से निकल गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। वह अपने वकील के साथ बुधवार को मामले को लेकर बात कर रहे थे कि उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को दिल्ली के डॉन नीरज बवाना का आदमी बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि 24 घंटे में बीस लाख का इंतजाम कर लो नहीं तो अगली बार गोली सीधा सीने में लगेगी। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों नामजद आरोपी डाक्टर के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


बहू के भाइयों पर जताया शक
डॉक्टर ने अपनी बहू के भाइयों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है। बेटे और बहू में विवाद चल रहा है। उन्हें शक है कि उनकी बहू के भाइयों ने उन पर हमला कराया और नीरज बवाना के नाम से रंगदारी मांगी है। पुलिस ने बहू के भाई राजीव, संजीव और विक्रम समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग की घटना
सात जनवरी की रात को डॉक्टर के घर हुई फायरिंग की घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश गोली चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर ने फोन पर मांगी गई रंगदारी की रिकार्डिंग ऑडियो पुलिस को सौंपा है।


नीरज बवाना पर सौ से अधिक मामले दर्ज
दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना पर हत्या, किडनैपिंग, जबरन उगाही समेत करीब सौ से अधिक मामले चल रहे हैं। एक लाख रुपए के इनामी बदमाश रहे नीरज ने 2004 में पहला कत्ल तब किया था जब वह नाबालिग था। नीरज ने ही कुख्यात अमित भूरा को भरी कोर्ट में न सिर्फ गोलियां चलाकर भगाया था बल्कि पुलिस की एके-47 राइफल भी लूट ले गया था। वह 2013 में जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद से वह फरार हो गया था। इसी बीच उसने दिल्ली के एक पूर्व विधायक से 50 लाख की रंगदारी भी मांगी थी। नीरज के लगातार बढ़ रहे आतंक को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उस पर मकोका की कार्रवाई की थी। नीरज बवाना को 2015 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed