{"_id":"5766f5864f1c1b515911d306","slug":"65-theft-guard-was-still-on-the-11th-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 गार्ड फिर भी 11वें फ्लोर पर हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
65 गार्ड फिर भी 11वें फ्लोर पर हो गई चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मास्टर की से चोरों ने खोला फ्लैट का ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पॉश सोसायटी पंचशील प्राइम रोज में 11वें फ्लोर पर कंपनी मैनेजर के फ्लैट से लाखों के जेवर और कैश चोरी कर लिया गया। इस सोसायटी में 65 गार्ड हैं और 60 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
यह सोसायटी गोविंदपुरम अनाज मंडी के सामने है। इसमें टावर नंबर -2 में 11वें फ्लोर पर मोहम्मद इमरान रहते हैं। वह दिल्ली में रेनबैक्सी कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी फौजिया प्राइमरी में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
फौजिया ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह पति और बच्चों के साथ फ्लैट लॉक कर ग्राउंड फ्लोर पर टहलने के लिए गई थीं। पौने दस बजे वह परिवार के साथ वापस लौटीं तो फ्लैट खुला हुआ था।
विज्ञापन
अलमारियों से सामान बिखरा पड़ा था। करीब पांच लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और 20 हजार रुपये गायब थे। ऐसा लगता है कि मास्टर चाभी से लॉक खोलकर चोर घुसे, क्योंकि ताला नहीं तोड़ा गया था। वारदात की सूचना कविनगर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गार्डों से पूछताछ की जा रही है। वारदात से सोसायटी के लोगों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि सोसायटी की सिक्योरिटी की कमजोरी की वजह से वारदात हो रही हैं। इससे पहले 11 मई को इसी सोसायटी के नौवें फ्लोर पर निजी कंपनी के डीजीएम संतोष पाठक के फ्लैट से करीब 8 लाख की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया गया था।