फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली कर रही महिला गिरफ्तार

पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली कर रही महिला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली कर रही महिला गिरफ्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली कर रही महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना और वेंडिंग जोन में ठिया दिलाने के नाम पर वसूली करने वाली एक महिला को डूडा के परियोजना अधिकारी ने मंगलवार को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला नगर निगम मुख्यालय परिसर में ही बैठ कर लोगों से आवेदन करा रही थी और उनसे दो से 2.5 हजार रुपये वसूल रही थी। अनुदान दिलाने के गारंटी पर वह 30 हजार रुपये तक की वसूली कर रही थी। डूडा अधिकारी ने उसे पकड़कर सिहानी गेट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डूडा के परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा को सूचना मिली कि एक महिला नगर निगम मुख्यालय के पार्क में बैठी है। रेशमा नाम की महिला लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना और वेंडिंग जोन में ठियों के आवेदन फार्म भरवा रही हैं। आवास योजना का फार्म भरवाने की एवज में 2.5 हजार रुपये और वेंडिंग जोन के लिए दो हजार रुपये वसूल रही थी। पकड़ी गई रेशमा प्रधानमंत्री आवास योजना में ढाई लाख का अनुदान दिलाने की गारंटी भी देती थी। इसकी एवज में वह 30 हजार रुपये का चेक एडवांस में ले लेती थी और अनुदान की पहली किस्त मिलने पर चेक वापस कर आवेदक से 30 हजार रुपये नकद ले लेती थी।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आया मामला
वसूली की शिकायत पर परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने कर्मचारी बिजेंद्र यादव को ग्राहक बनाकर भेजा। उन्होंने एक 500 के नोट पर निशान लगाकर उसकी फोटो खींच ली। इस नोट को लेकर बिजेंद्र आवास योजना का फार्म भरवाने पहुंचे। महिला ने उनसे ढाई हजार रुपये मांगे। 500 रुपये देकर उसने बाकी रकम लाने का समय मांगा। महिला ने उससे 30 हजार रुपये का चेक भी मांगा। इसके बाद डूडा के परियोजना अधिकारी ने छापेमारी कर महिला को वसूली करते रंगेहाथ पकड़ लिया और कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस उसे सिहानी गेट थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed