{"_id":"5b926e68867a557ffc6be483","slug":"61536323176-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिमेड गारमेंट शॉप का शटर तोड़कर कपड़े चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडिमेड गारमेंट शॉप का शटर तोड़कर कपड़े चोरी कर ले गए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 07 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के बालाजी एंकलेव में चोरों ने एक रेडिमेड गारमेंट की शॉप को निशाना बनाया। शटर तोड़कर दुकान से करीब डेढ़ लाख के कपड़े चोरी कर लिए।
विज्ञापन
बालाजी एंकलेव में रहने वाले सौरभ चौधरी नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी कंचन घर के पास ही रेडिमेड गारमेंट शॉप चलाती हैं। सौरभ के मुताबिक चार सितंबर की रात वह दुकान बंद करके घर गए। अगले दिन सुबह देखा तो शटर टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने करीब डेढ़ लाख कीमत के कपड़े चुरा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। इससे करीब 10 दिन पूर्व चोरों ने बालाजी एंकलेव के पास ही एक स्पोर्ट्स शूज और कपड़ों की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
फास्ट फूड की शॉप से सामान चोरी
गाजियाबाद। चोरों ने गोविंदपुरम स्थित जी-एच ब्लाक के चौराहे के पास एक फास्ट फूड की दुकान में भी चोरी की। प्रधानपुरम मसूरी के रहने वाले राकेश यादव देर रात दुकान बंद कर गए थे। पांच सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे वह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। दुकान में से चोर सिलिंडर, इनवर्टर-बैटरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।