{"_id":"5b4f9fab4f1c1b50748b5c79","slug":"61531944875-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के बंद मकान में चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार
गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए चांदी के दो सिक्के, एक मोबाइल और 40 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर बंटी उर्फ रोहताश और विकास निवासी संगम विहार नेवसरया, नई दिल्ली के रहने वाले हैं। इनका एक साथी राजू निवासी कल्याणपुरी फरीदाबाद फरार है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी 2018 को मिर्जापुर में बंद पड़े मकान में चोरी की थी। यहां से उन्होंने सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, 45 हजार रुपये की नकदी मिली थी। उन्होंने बताया कि सोने की ज्वेलरी उन्होंने 80 हजार रुपये में बेच दी थी। एसएचओ ने बताया कि दोनों चोरों को चेकिंग के दौरान संतोष मेडिकल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।