{"_id":"5ac8af7e4f1c1bd4618b5fc1","slug":"61523101566-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस से लौट रही युवती से छीना पर्स-मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑफिस से लौट रही युवती से छीना पर्स-मोबाइल
Updated Sat, 07 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से लूटा पर्स-मोबाइल
साहिबाबाद। खोड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने ऑफिस से घर लौट रही युवती से पर्स और मोबाइल लूट लिया। पर्स छीनने के दौरान युवती सड़क पर गिर गई। थाना खोड़ा पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
खोड़ा के लोकप्रिय विहार निवासी संजू नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करती है। वह बृहस्पतिवार शाम सात बजे ऑफिस से घर लौट रही थी। वह खोड़ा कट पर उतरकर पैदल घर जाने लगी, तभी सामने से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसका पर्स छीन लिया। हाथ में पर्स टंगा होने से वह सड़क पर गिर गई। जब तक वह खड़ी होकर शोर मचाती, तब तक बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए। पर्स में मोबाइल, सात हजार रुपये और अन्य सामान था। उन्होंने लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी लेकर थाना खोड़ा में शिकायत की। खोड़ा एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाला है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हे।