{"_id":"5971f83c4f1c1b772f8b45dc","slug":"61500641340-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता टूटने से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता टूटने से आहत युवती ने फंदा लगाक र दी जान
नगर के मोहल्ला अपरकोट में रिश्ता टूटने से आहत युवती ने बुधवार रात पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती का निकाह शुक्रवार को होना था, लेकिन पिछली बुधवार रात को वर पक्ष ने रिश्ता करने से अचानक इंकार कर दिया।
हबीब खां मोहल्ला अपरकोट में परिवार के साथ रहते हैं। उनके एक बेटा और पांच बेटिंयां हैं। हबीब के छोटे भाई मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उनकी भतीजी गुलअप्शा (21) की मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से शादी तय हुई थी।
गुलअप्शा आठवीं तक पढ़ी थी। शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी। परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ था, लेकिन बुधवार रात लड़के की मां ने अचानक घर पहुंचकर शादी से इंकार कर दिया। इंकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई थी।
विज्ञापन
इससे दुखी गुलअप्शा ने रात करीब साढे़ ग्यारह बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दरवाजा खुला होने के कारण परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए और फंदे से लटकी बेटी को तत्काल उतार लिया।
उस समय गुलअप्शा बेहोश थी। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह तक हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली के अरबन अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुलअप्शा के परिजनों ने शुक्रवार शाम करीब साढे़ छह बजे लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ लोनी कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
उनका आरोप है कि निकाह से इनकार कर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया है। लोनी कोतवाली एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।